Dark Mode
कमजोर कमजोर मांग के कारण एल्युमिनियम नंबर्स में गिरावट

कमजोर कमजोर मांग के कारण एल्युमिनियम नंबर्स में गिरावट


नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.05 रुपये की गिरावट के साथ 206.65 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.05 रुपये यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 206.65 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
इसमें 316 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!