अमेजन प्राइम लाइट ऐनुअल मेंबरशिप प्लान भारत में लॉन्च
नई दिल्ली. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपना नया ऐनुअल मेंबरशिप सब्सक्रिप्शन प्लान 'अमेजन प्राइम लाइट' लॉन्च कर दिया है। नए अमेजन प्राइम लाइट मेंबरशिप प्लान की कीमत 999 रुपए है। इस प्लान की कीमत रेगुलर प्राइम मेंबरशिप प्लान की कीमत से 500 रुपए कम है। रेगुलर प्राइम मेंबरशिप प्लान की कीमत 1499 रुपए है। हालांकि, कंपनी ने कम कीमत वाले प्लान के बेनिफिट्स में भी कटौती की है। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स की तरह अमेजन प्राइम लाइट मेंबरशिप वाले यूजर्स को प्राइम वीडियो OTT प्लेटफार्म में मूवी, वेब-सीरीज या कोई और कंटेंट देखने पर ऐड देखने पड़ेंगे। हालांकि, अमेजन ने अभी तक इस तरह की कोई भी जानकारी नहीं दी है। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस प्लान में रेगुलर प्लान के मुकाबले कौन-कौन से बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे और कौन से मिलेंगे...
अमेजन प्राइम लाइट मेंबरशिप में यूजर्स को अमेजन म्यूजिक, प्राइम रीडिंग, प्राइम गेमिंग और प्राइम एडवांटेज बेनिफिट्स का एक्सेस नहीं मिलेगा।
रेगुलर प्राइम मेंबर्स एक साथ 4 डिवाइस में 4K रेजोल्यूशन के साथ कंटेंट देख सकते हैं, जबकि प्राइम लाइट में केवल HD क्वालिटी में ऐड के साथ कंटेंट देख पाएंगे और वो भी एक टाइम पर केवल दो डिवाइस पर।
अमेजन प्राइम लाइट मेंबरशिप वाले वेब ब्राउजर पर प्राइम वीडियो OTT प्लेटफॉर्म का यूज नहीं कर पाएंगे।
रेगुलर प्राइम मेंबर्स की तरह लाइट मेंबरशिप वाले यूजर्स को टू डे फ्री डिलीवरी और स्टैंडर्ड फ्री डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। फ्री स्टैंडर्ड डिलीवरी के लिए मिनिमम ऑर्डर वैल्यू वाला नियम भी नहीं रहेगा।
सभी तरह की प्राइम मेंबरशिप वाले यूजर्स खरीदारी करते समय अगर अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करेंगे तो उन्हें 5% का कैशबैक मिलेगा।
लाइट प्लान मेंबरशिप वाले यूजर्स को एलिजिबल प्रोडक्ट्स पर मॉर्निंग डिलीवरी पाने के लिए अतिरिक्त 175 रुपए का पेमेंट करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके साथ ही फ्री नो-रश शिपिंग का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें प्रत्येक ऑर्डर पर 25 रुपए का कैशबैक मिलेगा।
प्राइम एडवांटेज बेनिफिट्स में क्या सर्विस मिलती है?
प्राइम एडवांटेज बेनिफिट्स में कटमर्स को स्मार्टफोन की खरीदारी पर नो-कॉस्ट EMI और चुनिंदा डिवाइसेज पर 6 महीने तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का बेनिफिट मिलता है।