Dark Mode
भारत पाकिस्तान तनाव के बीच आया इंडियन ऑयल का बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल से लेकर LPG किसी की नहीं है कमी

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच आया इंडियन ऑयल का बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल से लेकर LPG किसी की नहीं है कमी

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार और शुक्रवार की रात को पाकिस्तान की ओर से भारत में जम्मू के आबादी वाले इलाकों में मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए है। भारत ने पाकिस्तान द्वारा हो रहे हमलों का जोरदार जवाब दिया है। इस स्थिति को देखकर लोगों में भीषण डर का माहौल बन गया है। इसी बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने देश भर के लोगों को ऐसी जानकारी दी है जिससे आम जनता को थोड़ी राहत मिली है। आईओसीएल ने अपील की है कि ईंधन की घबराहट में खरीदारी से बचते रहे। ईंधन का सभी दुकानों पर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कंपनी ने कहा कि बिना किसी समस्या के कंपनी आपूर्ति पूरी करती रहेगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!