Dark Mode
प्रोजेक्ट K की हुडी पहनकर निकले अमिताभ बच्चन, जलसा के बाहर फैंस से की मुलाकात

प्रोजेक्ट K की हुडी पहनकर निकले अमिताभ बच्चन, जलसा के बाहर फैंस से की मुलाकात

मेगास्टार अमिताभ बच्चन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह अपने फैंस का काफी सम्मान भी करते हैं। एक्टर हर रविवार को मुंबई स्थित अपने बंगले जलसा के बाहर फैंस से मिलने आते हैं। बिग बी ने इस परंपरा को 9 जुलाई को भी जारी रखा। उन्होंने सोमवार को प्रशंसकों के साथ अपनी हालिया मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

प्रोजेक्ट K की हुडी पहने दिखे अमिताभ बच्चन
इस वीडियो में अमिताभ के घर के बाहर फैंस की भरी भीड़ देखने को मिल रही है। ये सभी एक्टर की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं। बिग बी हाथ जोड़कर प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस अपने पसंदीदा स्टार के कई पोस्टर लेकर भी पहुंचे, जिसमें बिग ने ऑटोग्राफ भी दिया। इस दौरान उनकी जैकेट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के पोस्टर वाली हुडी पहन रखी थी। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण हैं।

अमिताभ की रविवार को प्रशंसकों से मुलाकात
बिग बी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जो यह तक आते हैं उनके लिए शाश्वत प्यार और वह मेरे बनने का कारण हैं। वो हाथ जो प्रतीकात्मक रूप से मिलते हैं, उनके लिए मेरी कृतज्ञता, प्यार, सम्मान और अनुग्रह सबकुछ'।

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति में होस्ट के रूप में वापसी करेंगे, जो अपने 15वें सीजन के साथ आ रहा है। शो के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल में शुरू हो गए थे। अमिताभ नाग अश्विन की अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रभास भी लीड रोल में हैं। अमिताभ के पास सेक्शन 84 भी है। रिभु दासगुप्ता की फिल्म में डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी हैं। इसके अलावा, अमिताभ टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की एक्शन फिल्म 'गणपथ' में अहम भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म इसी साल 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!