Dark Mode
69 की उम्र में ‘सूबेदार’ अवतार में अनिल कपूर

69 की उम्र में ‘सूबेदार’ अवतार में अनिल कपूर

मुंबई। मुंबई में रिलीज हुए ‘सूबेदार’ के टीजर ने आते ही फिल्म प्रेमियों का ध्यान खींच लिया है। 69 वर्षीय अनिल कपूर एक बार फिर साबित करते दिख रहे हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। हाल ही में ‘वॉर-2’ में एक्शन अंदाज दिखाने के बाद अब वे इस नई फिल्म में और भी गंभीर, सख्त और प्रभावशाली किरदार में नजर आ रहे हैं।

करीब एक मिनट से ज्यादा के टीजर में उनका रफ एंड टफ लुक देखने को मिलता है। चश्मा लगाए, दुश्मनों से भिड़ते और दमदार डायलॉग बोलते अनिल कपूर का अंदाज युवा सितारों को भी टक्कर देता दिखाई देता है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं।

फिल्म ‘सूबेदार’ सिर्फ मारधाड़ तक सीमित नहीं है। यह अर्जुन मौर्य नाम के एक पूर्व सैनिक की कहानी है, जो देश की सेवा के बाद अब अपने घर-परिवार की रक्षा के लिए संघर्ष करता है। बेटी के साथ रिश्तों में आई दूरी, समाज की कुप्रथाएं और निजी दुश्मनों से जंग—इन सबके बीच एक पिता और सैनिक की भावनात्मक लड़ाई को पर्दे पर दिखाया गया है।

अनिल कपूर ने इस प्रोजेक्ट को खास बताया है। उन्होंने पहले ही संकेत दिया था कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसमें एक्शन के साथ पारिवारिक संवेदनाएं भी जुड़ी हैं। खास बात यह है कि फिल्म में अभिनय के साथ-साथ उन्होंने निर्माण की जिम्मेदारी भी संभाली है।

सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में इसकी शूटिंग की गई है। ‘सूबेदार’ 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!