Dark Mode
दीपावली पर पिता को याद कर भावुक हुए हिमेश रेशमिया, बताया अपना गुरु

दीपावली पर पिता को याद कर भावुक हुए हिमेश रेशमिया, बताया अपना गुरु

cइन दिनों हिमेश रेशमिया सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न' में जज की भूमिका निभा रहे हैं। आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पिता से मिली सीख आज भी उनके जीवन और संगीत से जुड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाती है।

हिमेश ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें लगातार सीखते रहने और अपने जुनून को पूरी मेहनत तथा समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पिता का आशीर्वाद और उनकी शिक्षाएं हमेशा उनके रास्ते को रोशन करती रहेंगी।

दीपावली और संगीत का बताया खास रिश्ता

हिमेश रेशमिया ने दीपावली के महत्व पर बात करते हुए कहा कि यह त्योहार रोशनी, उम्मीद, आभार और नई शुरुआत का प्रतीक है। उनके मुताबिक, संगीत की खूबसूरती भी कुछ ऐसी ही है। संगीत लोगों को आपस में जोड़ता है और पुरानी यादों को फिर से जीवंत कर देता है।

उन्होंने कहा कि कई बार कोई गाना ऐसी यादें ताजा कर देता है, जो जिंदगीभर हमारे साथ रहती हैं। यही वजह है कि संगीत और दीपावली दोनों लोगों के जीवन में खुशियां और सकारात्मकता लाने का काम करते हैं।

गानों को मिले 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज

इस साल त्योहारों का मौसम हिमेश के लिए पेशेवर तौर पर भी काफी खास रहा है। उन्होंने बताया कि उनके गानों 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी9' के संगीत को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के गानों ने कम समय में सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिलाकर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं।

इसके साथ ही 'इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न' की सफलता ने उनकी खुशी को और बढ़ा दिया है। हिमेश ने इस उपलब्धि के लिए भगवान और अपने प्रशंसकों का आभार जताया।

बोले- हर पीढ़ी के लिए संगीत बनाना खुशी की बात

अपने प्रशंसकों के बीच 'हिट मशीन एचआर' के नाम से मशहूर हिमेश ने कहा कि वह खुद को खुशनसीब मानते हैं कि उन्हें ऐसा संगीत बनाने का मौका मिलता है, जिसे अलग-अलग पीढ़ियों के लोग पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी खुशी यही है कि उनका संगीत लोगों को आनंद देता है और उनसे जुड़ाव बनाता है।

फैंस को दिया दीपावली का खास संदेश

बातचीत के आखिर में हिमेश ने अपने प्रशंसकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रार्थना की कि हर किसी के जीवन में खुशियां, सफलता, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य आए। साथ ही उन्होंने मानसिक शांति को सबसे महत्वपूर्ण बताया।

हिमेश ने कहा कि यह दीपावली सभी के जीवन में नई उम्मीदें, खूबसूरत शुरुआत और जश्न मनाने के कई मौके लेकर आए। उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा, ''जय माता दी, चलिए इस दिवाली को रॉक करते हैं।''

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!