Dark Mode
न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

मुंबई । मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 122 करोड़ रुपये के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बैंक घोटाले के मामले में वांछित आरोपी उन्नाथन अरुणाचलम उर्फ अरुण भाई के बेटे मनोहर अरुणाचलम को गिरफ्तार किया गया है।मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ईओडब्ल्यू ने बताया कि 122 करोड़ रुपये के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले के मामले में वांछित आरोपी उन्नाथन अरुणाचलम उर्फ अरुण भाई के बेटे मनोहर अरुणाचलम (33) को गिरफ्तार किया है। मनोहर पर अपने पिता को भगाने में मदद करने का आरोप है, आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इससे पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के 122 करोड़ गबन मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें बैंक के पूर्व जीएम हितेश मेहता, बिल्डर धर्मेश पौन और अभिमन्यु नामक शामिल हैं। 122 करोड़ गबन मामले में मनोहर की चौथी गिरफ्तारी है।एफआईआर में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस)(आईपीसी) की धारा 316(5) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच मुंबई की ईओडब्ल्यू कर रही है।उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुंबई के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया था। आरबीआई ने कहा था कि ये प्रतिबंध बैंक की स्थिति में सुधार होने तक लागू रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!