भारत में बने एप्पल आईफोन की देश से बाहर धड़ाधड़ हो रही बिक्री
नई दिल्ली । चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2025) के पहले सात महीनों में एप्पल ने भारत से आईफोन निर्यात में लगभग 60,000 करोड़ रुपये का नया रिकॉर्ड बना लिया है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में, क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज ने लगभग 60,000 करोड़ रुपये (7 बिलियन डॉलर से अधिक) मूल्य के आईफोन निर्यात किए, जो चालू वित्त वर्ष में हर महीने लगभग 8,450 करोड़ रुपये (लगभग 1 बिलियन डॉलर) मूल्य के निर्यात बराबर है।