Dark Mode
आईटीआई संस्थान में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

आईटीआई संस्थान में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर। सभी राजकीय आईटीआई में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश हेतु संस्थान स्तर (Direct Admission) पर आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एससीवीटी योजना अंतर्गत आईटीआई धोरीमन्ना कैंप बाड़मेर में मैकेनिक डीजल-14, पेंटर जनरल 18 एवं वायरमैन- 20, आईटीआई चौहटन में फिटर-17, मैके. डीजल 13 एवं वायरमैन- 20, आईटीआई सेडवा कैंप चौहटन में इलेक्ट्रीशियन 05, मैके. डीजल- 24 एवं डोमेस्टिक पेंटर-24, आईटीआई धनाऊ कैंप चौहटन में फिटर 200, मैके, डीजल- 24 एवं प्लम्बर -24, आईटीआई गडरा रोड कैंप रामसर में मैके डीजल 17 व्यवसायों में रिक्त सीट उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त है। ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात आवेदन का प्रिंट मय योग्यता सम्बन्धी दस्तावेज फोटो प्रति सम्बंधित संस्थान में 29 अगस्त शाम 5 बजे तक जमा करा सकेंगे। संस्थान स्तर पर प्राप्त आवेदनों को मेरिट अनुसार 31 अगस्त सुबह 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी को 31 अगस्त को आवेदन प्रिंट मय मूल दस्तावेजों एवं निर्धारित शुल्क के साथ संस्थान में आना होगा।प्रवेश संबंधी विस्तृत सूचना एवं जानकारी के लिए राजकीय आईटीआई बाड़मेर से संपर्क अथवा विभागीय वेबसाइट https://hteapp.hte.rajasthan.gov.in/iti_adrmission / का अवलोकन करें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!