राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावास में निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
कोटा । राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास सकतपुरा में कक्षा 9 से स्नात्कोत्तर कक्षाओं में तथा कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत् अल्पसंख्यक वर्ग मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी, जैन के बालकों से सत्र 2023-24 में निःशुल्क आवास प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नाहिद ने बताया कि पात्र छात्र अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर 31 जुलाई तक वांछित दस्तावेज आवेदन पत्र, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, टी.सी. की प्रति, वर्तमान संस्थान में अध्ययनरत् प्रमाण पत्र व फीस रसीद, गत वर्ष की मार्कसीट व परिवार का सहमती पत्र सहित कार्यालय में जमा करा सकते हैं।