जिले में स्वरोजगार ऋण आवेदन हेतु आवेदन आमंत्रित
धौलपुर। जिले में निवास कर रहे पात्रा समस्त अनुसूचित जाति/ जनजाति/ स्वच्छकार/ अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन परिवारों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में ऋण आवेदन भरने हेतु दिनांक 25 जुलाई से अनुजा निगम पोर्टल चालू कर दिया गया है। स्वरोजगार हेतु राजस्थान अनुसूचित जाति एवं जनजाति वित्त एंव विकास निगम धौलपुर द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। अतः अनुसूचित जाति/जनजाति/स्वच्छकार/अन्य पिछडा वर्ग एवं दिव्यांगजन इच्छुक व्यक्ति स्वरोजगार हेतु ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन भरने हेतु आवेदक अपने साथ जाति प्रमाण पत्रा, आय प्रमाण पत्रा, जनआधार कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन आधार लिंक बैंक पासबुक एवं स्वयं की नवीन फोटो के साथ अपनी स्वयं की एसएसओ आईडी या ई-मित्रा के माध्यम से अनुजा निगम पोर्टल पर 31 अगस्त तक ऑन लाईन आवेदन पत्रा भर सकते है। आवेदक जिस कार्य के लिए ऋण आवेदन भर रहे हैं। उस व्यवसाय का नाम अवश्य भरें। तथा किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालय समय में परियोजना प्रबन्धक अनुजा निगम कमरा नं. 17, 18 कलक्ट्रेट धौलपुर में सम्पर्क कर सकते है।