Dark Mode
अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों से छात्रावासों में प्रवेष के लिए आवेदन आमंत्रित

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों से छात्रावासों में प्रवेष के लिए आवेदन आमंत्रित

जैसलमेर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित किये जाने वाले राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास जैसलमेर का इसी शैक्षणिक सत्र में संचालन किया जाना है। इन छात्रावासों में प्रवेष के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के (मुस्लिम, जैन, सिक्ख, बौद्ध, ईसाई व पारसी) कक्षा 09 से उच्च स्तर की कक्षाओं में अध्ययनरत नियमित छात्रों से प्रवेष के लिए आवेदन आमंत्रित किये जाते है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कूम्प सिंह ने बताया गया कि छात्रावासों में चयन वरीयता सूची के आधार पर दिया जायेगा। प्रत्येक छात्रावास में 50 सीटें ही उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में इच्छुक आवेदक जिला कार्यालय में सम्पर्क कर आवेदन प्राप्त कर जिला कार्यालय मंे समस्त आवष्यक दस्तावेजांे के साथ अविलम्ब जमा करावे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!