ऑनलाईन कंपनी बनाकर ठगी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ़्तार,
अच्छे मुनाफे का झांसा देकर लोगों से कंपनी में निवेश करवाते थेअभियुक्त
दौसा . पुलिस अधीक्षक जिला दौसा संजीव नैन, लालचन्द कायल अति0 पुलिस अधीक्षक दौसा व कालूराम मीना पुलिस उप-अधीक्षक वृत दौसा के सुपरविजन में पुलिस थाना सदर दौसा द्वारा ऑनलाईन कंपनी बनाकर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर लोगों से निवेश करवाने वाले नितेश कुमार पुत्र हरफूल जाति मीना उम्र 25 साल निवासी कंचनपुर थाना माधोपुर जिला सीकर व मुलजिम 2. राजेन्द्र कुमार पुत्र बीरबल जाति बैरवा उम्र 26 साल निवासी डांडा का बास तन मूंडघिस्या पुलिस थाना बांदीकुई जिला दौसा को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।
ठगी करने का तरीका :-
दिनांक 31जनवरी 2023 को भाण्डारेज निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र प्रभूदयाल शर्मा ने थाना हाजा पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि अप्रेल माह 2022 में आर्टिफिशियल मेटावर्स टैक्नोलोजी लि0 के नाम से एक कंपनी बनाकर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर लोगों से निवेश करवाते हैं । इस कंपनी का ऑफिस एड्रेस 158 कैसीनोबरी, डाईव वाटरफॉर्ड इंग्लैण्ड में है । इस कंपनी का रजिस्ट्रेशन यू के की ऑफिसियल वेबसाईट पर दिया गया था । इस वेबसाईट पर कंपनी के बारे में बताया कि कंपनी मेटावर्स टैक्नोलोजी से फोरेक्स में ट्रेंडिंग करती है। तथा जल्दी ही अपना खुदा का एएमटीएल के नाम से कॉईन लाने वाली है । कंपनी का सीईओ जेरोम ब्राउन है जो 158 कैसीनोबरी, ड्राईव वाटरफॉर्ड इंग्लैण्ड का निवासी है । मुलजिम नितेश कुमार पुत्र हरफूल जाति मीना उम्र 25 साल निवासी कंचनपुर थाना माधोपुर जिला सीकर व मुलजिम राजेन्द्र कुमार पुत्र बीरबल जाति बैरवा उम्र 26 साल निवासी डांडा का बास तन मूंडि या पुलिस थाना बांदीकुई जिला दौसा ने हमको कंपनी का बिजनेस प्लान बताया व झूठा झांसा देकर हमको फर्जी कंपनी में निवेश करवाया तथा कुछ प्रतिशत राशि मुझको वापस देकर हमको विश्वास में ले लिया । मुलजिमानों ने अपने अपने खाता नंबर व फोन पे नंबर दे दिये जिनमें पैसे जमा कराते थे । इस प्रकार परिवादी व अन्य कुल 92 लोगों के द्वारा 31 लाख बीस हजार रूपये मुलजिमान द्वारा बताये गये खाता नंबर व फोन पे नंबरों पर डाल दिये गये। परिवादी व निवेशकर्ताओं को आभास हुआ कि यह कंपनी फर्जी है तथा इसको नितेश मीना व इसके साथी ही चला रहे हैं। सितंबर 2022 में परिवादी व निवेशकर्ताओं द्वारा नितेश मीना व उसके साथियों को बुलाया व फर्जी कंपनी बताकर पैसे वापस लौटाने के लिये कहा तो मुलजिमानों ने राशि वापिस लौटाने का आश्वासन दे दिया लेकिन आज तक पैसा नहीं लौटाया।
की गई कार्यवाही का विवरण-
परिवादी द्वारा पेश प्रार्थना पत्र पर थाना हाजा पर मुकदमा नंबर 39 / 2023 धारा 420 भादस में पंजीबध्द कर तप्तीश शुरू की गई। दौराने अनुसंधान मुलजिमान 1. नितेश कुमार पुत्र हरफूल जाति मीना उम्र 25 साल निवासी कंचनपुर थाना माधोपुर जिला सीकर व 2. मुलजिम राजेन्द्र कुमार पुत्र श्री बीरबल जाति बैरवा उम्र 26 साल निवासी डांडा का बास तन मूंडघिस्या पुलिस थाना बांदीकुई जिला दौसा से पूछताछ की गई। पूछताछ से सामने आया कि मुलजिम आर्टिफिशियल मेटावर्स टैक्नोलोजी लि0 के नाम से एक कंपनी बनाकर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर लोगों से निवेश करवाकर ठगी करते हैं । मुलजिमान द्वारा अपना जुर्म कबूल करने पर गिरफ़्तार किया गया ।