पटवारी पर फायरिंग का गिरफ्तार
बीकानेर। पंचशति सर्किल पर करीब ढाई महिने पहले पटवारी विक्रमजीत कंस्वा पर हुई फायरिंग की वारदात में फरार अपराधी राजवीर सिंह उर्फ चूकसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआई सदर लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि पुरानी गिन्नाणी निवासी राजवीर उर्फ चूकसा पुत्र राजेन्द्र सिंह राजपूत गत ५ जनवरी की रात पंचशति सर्किल पर हुई फायरिंग की वारदात के बाद फरार हो गया था। जो होली के मौके पर अपने घर आया हुआ था,इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। इस वारदात का मुख्य आरोपी विनय सिंह अभी भी फरार है,जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है। वारदात में आरोपियों को पिस्तौल मुहैया कराने वाले दो मुलजिमों जयप्रकाश और ओमप्रकाश को वारदात की रात ही हिरासत में ले लिया गया था। जानकारी में रहे कि गत पांच जनवरी की रात अपने दोस्त के साथ पंचशती सर्कल गए पटवारी विक्रमजीत कंस्वा पर वहां मौजूद लोगों ने आपसी कहासुनी के बाद फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वारदात में गोली लगने से घायल पटवारी ने पुलिस को दिये अपने पर्चा बयान में बताया कि पांच जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने दोस्त रामेश्वर के साथ बाइक पर पंचशती सर्कल पर गया। वहां पहले से एक कार खड़ी थी, जिसमें राजवीर उर्फ चीकू एवं विनय उर्फ वीनू एवं अभिषेक बैठे थे। पीडि़त व उसका दोस्त रामेश्वर भी उस कार में जाकर बैठ गए। कार में बैठे विनय और राजवीर के साथ बातचीत के दौरान विवाद हो गया। विनय ने उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। तब पीडि़त नीचे उतरा और विनय को कॉलर पड़ कर गाड़ी से नीचे उतारने लगा। इसी दौरान विनय ने उस पर गोली चला दी, गोली उसके कंधे में लगी। बाद में राजवीर व विनय कार लेकर भाग गए।वहीं दूसरी ओर आदतन मुलजिम भूपसिंह को बीकानेर के नयाशहर थाना पुलिस की टीम ने बुधवार को को धर दबोचा था।
जिस पर 13 -14 मुकदमे है। हाल छिम्पों की बस्ती निवासी को नयाशहर थाना की एसआई सुशीला ने अपनी टीम के साथ धर दबोचा था। भूपेंद्र सिंह पर 13 मुकदमे पहले से रहे हैं और वांछित था बुधवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर बाबूलाल फाटक पर घेरा बंदी करके दबोचा अवैध हथियार खरीद फरोख्त ,के अलावा कई थानों की पुलिस को तलाश थी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में नयाशहर थाने के राम मीणा,अशोक अदलान और रामदयाल आदि शामिल थे।