Dark Mode
अरविंद केजरीवाल की ED की रिमांड खत्म

अरविंद केजरीवाल की ED की रिमांड खत्म

शराब नीति केस में एजेंसी फिर से रिमांड की मांग कर सकती है


नई दिल्ली .. शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड आज खत्म हो रही है। ED आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में फिर एक बार पेश करेगी। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट पहुंच चुकी हैं।

इससे पहले 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद 22 मार्च को केजरीवाल को अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ED की हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद 28 मार्च को हुई सुनवाई में रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी गई थी। आज रिमांड बढ़ेगी या केजरीवाल को राहत मिलेगी। इस पर फैसला होगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!