Dark Mode
बैग लूट की वारदात का खुलासा, सरगना सहित 3 गिरफ्तार

बैग लूट की वारदात का खुलासा, सरगना सहित 3 गिरफ्तार

जोधपुर.  देव नगर थाना पुलिस ने बैग और पर्स लुटेरों की एक गैंग का मंगलवार को खुलासा करते हुए गैंग के सरगना और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने 2 दिनों में 1 दर्जन से अधिक लूट की वारदात को अंजाम दिया था
थानाधिकारी जय किशन सोनी ने बताया कि लूट की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की विशेष टीम का गठन उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर किया गया। उसी दौरान टीम को एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवाओं को चिन्हित किया गया इसके बाद घटना में शामिल मुख्य सरगना मोहम्मद समीर तथा उसकी जानकारी पर उसके दो अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि गैंग के सरगना और सदस्य नशे और मौज मस्ती के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे। ये चलती बाइक पर ही लूट की वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए कपड़े भी बदल देते थे। उन्होंने पुलिस थाना देव नगर के सेक्टर 9 और 10 में एक ही दिन में दो वारदातों को अंजाम दिया था। लूटे हुए मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर दिया है। पूछताछ में मोहम्मद समीर ने पाली रोड, भेरूजी चौराहा, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में पर्स लूट की वारदात करना स्वीकारा है।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि रेलवे अस्पताल के पास रहने वाले जिला न्यायालय कर्मचारी प्रेमचन्द पुत्र हीरालाल ने 13 मार्च को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसकी पुत्री वर्षा जो कि वसुंधरा हॉस्पिटल चेकअप के लिए आई थी। वह वापस घर के लिए रवाना हुई। तब थोड़ी दूरी पर उसके हाथ से एक लडक़ा पर्स छीनकर भाग गया। पर्स में मोबाइल, पैसे एवं अस्पताल के दस्तावेज थे। युवक बाइक पर आया था।
इसी तरह शिक्षिका 12 सेक्टर निवासी भारती पत्नी ललित मुलानी ने रिपोर्ट दी थी। वह12 मार्च को अपनी स्कूटी पर अपनी माताजी ज्योति मुलानी के साथ 12 सेक्टर से किसी काम से 9 सेक्टर के लिए जा रही थी। तब एक लडक़ा सफेद रंग की मोटरसाइकिल पर आया तथा मेरे हाथ में डाले हुए पर्स को झपटा मार कर छीन कर ले गया। पर्स में एक मोबाइल, 7000 नगद एवं आधार कार्ड था।
पुलिस ने गैंग के सरगना से पूछताछ के बाद उसके दो सहयोगियों राजीव गांधी कॉलोनी सोमानी कॉलेज के पास रहने वाले विशाल पुत्र श्रवण वाल्मिकी, चांदणा भाखर राजीव गांधी कॉलोनी गली नंबर 9 के संतोष कुमार पुत्र नीयाराम मेघवाल को भी गिरफ्तार किया है। विशाल व संतोष कुमार को देवनगर की विशेष टीम द्वारा अवैध धारदार हथियार सहित दस्तयाब किया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!