Dark Mode
नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। मथानिया थाना पुलिस ने दो नाबालिग बहनों के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार दो नाबालिग बहनों के घर से लापता होने पर उनके पिता ने मथानिया थाने में अपहरण एवं गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बाद में दोनों नाबालिगों को दस्तयाब कर लिया। पीडि़ताओं के बयान एवं मेडिकल जांच में उनके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, बंधक बनाकर रखने तथा पोक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दीं। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में शामिल मथानिया थाना क्षेत्र के बेरड़ों का बास रतानियों की ढाणी निवासी मुकेश चौधरी पुत्र विशनाराम जाट तथा तालर वाली ढाणी, कुशलावा लोहावट निवासी रावलराम उर्फ राहुल पुत्र बुधाराम जाट को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!