Dark Mode
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बनकाखेड़ा उपविजेता

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बनकाखेड़ा उपविजेता

सवाईपुर। कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव में श्री विकेकानंद उच्च प्राथमिक विद्यालय की टीम ने 67वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 11 वर्ष छात्र कबड्डी वर्ग में बनकाखेड़ा की टीम उपविजेता रही | संस्था प्रधान आरती संचेती व व्यवस्थापक शंकरलाल जाट ने बताया कि 67वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बिंध्याभाटा जहाजपुर में 1 नवंबर से 3 नवंबर तक आयोजित आयोजित हुई, जिसमें 11 वर्षीय छात्र वर्ग में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्री विवेकानंद उच्च प्राथमिक विद्यालय बन का खेड़ा ने कोटड़ी ब्लॉक से वैदिक भट्ट ने 50 मीटर, नवीन आचार्य ने 100 मीटर दौड़ में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कबड्डी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया | शनिवार को विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय परिवार की ओर से विजेता खिलाड़ियों का स्वागत सम्मान किया गया | जिस दौरान श्यामलाल जाट, अंबालाल गाड़री, गोपाल जाट, पुष्पा जाट, विमला ओझा, सरिता ओझा, ममता जाट, राजबाला शक्तावत, उर्मिला लक्ष्कार आदि स्टाफ मौजूद रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!