Dark Mode
बारां: ईवीएम मशीनों का किया द्वितीय रेण्डमाईजेशन

बारां: ईवीएम मशीनों का किया द्वितीय रेण्डमाईजेशन

बारां। अंता विधानसभा उप चुनाव में उपयोग ली जाने वाली ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन रविवार को मिनी सचिवालय सभागार में किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक सुभाश्री नन्दा, पुलिस पर्यवेक्षक गगनदीप गम्भीर, जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि निर्वाचन में पारदर्शिता के तहत 11 नवम्बर को मतदान में उपयोग ली जाने वाली वोटिंग मशीनों का कम्प्यूटर साफ्टवेयर के माध्यम से दूसरा रेण्डमाइजेशन किया गया है। इनमें से 268 ईवीएम मतदान बूथों के लिए निर्धारित की गई। इसके अलावा ईवीएम की 80-80 कंट्रोल यूनिट व बैलट यूनिट तथा 107 वीवीपैट रिजर्व रखी गई हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!