Dark Mode
बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान आवश्यक - गोदारा

बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान आवश्यक - गोदारा

 
फलोदी .  ब्लॉक के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आईजीएनपी में शनिवार को बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान व आकलन  आधारित छ: दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन आरपी व शिविर प्रभारी, फलोदी श्रवण कुमार गोदारा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।  शिविर को संबोधित करते हुए श्रवण गोदारा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का प्रमुख उद्देश्य ऐसी शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है जिसमें बाल केंद्रित शिक्षा ,रचनात्मकता, जिज्ञासा, अनुभव, खोज, रुचि, भाषा एवं परस्पर संवाद सम्मिलित हो।  इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं में शिक्षण कराने वाले शिक्षकों हेतु  बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान, सतत एवं व्यापक मूल्यांकन , विद्यालय आधारित आकलन हेतु छह दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षक नई विधाओं एवं तरीकों के साथ स्वयं को अपडेट करते हुए निपुण भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। प्रथम चरण में 130 आमंत्रित संभागीयो में से 124 संभागीयो ने प्रशिक्षण में भाग लिया। केआरपी रेवत लीलावत ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में रूम टू रीड के ब्लॉक समन्वयक खुशबू पुरोहित ने भी पूरा सहयोग दिया । इस दौरान केआरपी रेवत लीलावत, मुकेश सियाग,कपिल पारीक,अनिल जसूजा,अणदाराम माली,मोतीलाल सांखी व रूम टू रीड के खुशबू पुरोहित सहित समस्त सम्भागी उपस्थित रहे ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!