ब्यावर : श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित हुई
ब्यावर। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत आयोजित एक मिनट शो में अग्र बंधुओं ने फुर्ती दिखाई तो शनिवार को गोल फेंक दमखम दिखाया। इस अवसर पर निशानेबाजी व प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई जिनमें विभिन्न आयुवर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साह दिखाया। अध्यक्ष अमित बंसल व जयंती संयोजक पवन रायपुरिया की देखरेख में लघु नाटिका मंचन सामाजिक संदेश देने के लिए आयोजित हुआ। इस मौके पर बालकों व पुरुष और महिला वर्ग के लिए एक मिनट शो प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका संचालन बालकिशन डाणी ने किया। इसमें प्रथम जिनीशा सिंहल, द्वितीय निकिता गर्ग रही। प्रचार मंत्री चंद्रेश गर्ग ने बताया कि इस नवाचार के तहत पहली बार अग्रवाल समाज के तत्वावधान में 10 अक्टूबर को करवा चौथ का सामूहिक उद्यापन करने पर सहमति बनी। इसके तहत आयोजन में करीब 200 महिलाएं भाग लेंगी। महोत्सव के क्रम में शनिवार सुबह अग्रसेन महाराज महाप्रसाद के लिए भट्टी पूजन हुआ। शनिवार दोपहर में बालकों व युवाओं के लिए निशानेबाजी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इसमें प्रथम कुनाल मित्तल, द्वितीय जयदीप गोयल व पुरुषों के लिए गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम निशांत मंगल, द्वितीय उत्तम गर्ग रहे। इसी प्रकार 40 वर्ष आयुवर्ग में चेयर रेस में प्रथम चंद्रशेखर गर्ग व द्वितीय दिनेश गुप्ता रहे। जबकि निशानेबाजी में प्रथम मनीष गर्ग व द्वितीय कपिल गर्ग थे। 21 सितंबर को अग्रसेन प्रीमियर लीग पर्ल आनंदा में आयोजित होगी। महेंद्र जालान, निर्मला जालान, गौरव, अदव्य जालान द्वारा श्री राणी सती दादी का मंगलपाठ का आयोजन होगा। इसमें भजन गायक गोपाल वर्मा द्वारा मंगलपाठ में प्रसंग अनुसार भजन पेश किए जाएंगे। आयोजन में उपाध्यक्ष श्रवण बंसल, निखिल जिंदल, निर्मल बंसल, रमेश बंसल, आरसी गोयल, लक्ष्मीनारायण, गणपत सर्राफ, राधेश्याम डाणी, नरेश गुप्ता, सतीश गर्ग, अजय गोयल, भरत गर्ग, विशाल मित्तल, कमल सर्राफ, रामस्वरूप अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, प्रेम बालोतरिया, मनीष गर्ग, मनीष गुप्ता, मनीष सर्राफ, सतीश सर्राफ, संजय जिंदल, नरेश मित्तल, मुरली सर्राफ, दामोदर सर्राफ, विजय सर्राफ, किशन गोपाल गर्ग, सुरेश गोयल, कपिल गर्ग, रमेश गोयल, जुगल किशोर बंसल, कमल मुरारका, एडवोकेट अतुल बंसल, मुकेश अडरका, आरएन डाणी, योगेश बंसल, यश बंसल, भरत मंगल, आलोक गुप्ता मौजूद थे।