Dark Mode
ब्यावर : सडक़ सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन हुआ सख्त

ब्यावर : सडक़ सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन हुआ सख्त

  • शहर व हाईवे से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष टीमों का गठन होगा

ब्यावर। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सडक़ सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, यातायात नियमों के सख्त पालन और सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री मीना ने निर्देश दिए कि हाईवे पर अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा जो संबंधित हाईवे अथॉरिटी को नियमित रूप से सूचित करेगी। इसके साथ ही स्कूल वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाल वाहिनियों की कड़ी निगरानी और स्कूल खुलते ही विशेष ड्राइव शुरू करने के निर्देश दिए गए। बैठक में ब्लैक स्पॉट्स पर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई, सुरक्षित हाईवे अभियान के चार स्तंभ—एजुकेशन, इंजीनियरिंग, एनफोर्समेंट और हेल्थ—के अंतर्गत की जा रही कार्यप्रगति की समीक्षा की गई। खनिज पदार्थों के ओवरलोड परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही, स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से सडक़ सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। राज्य सडक़ों और हाईवे जंक्शनों के समुचित सुधार के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। अवैध कटों को बंद कर यातायात की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्थानों पर नए कट बनाए जाएंगे। बैठक में श्री सीमेंट लिमिटेड ब्यावर, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, श्री सीमेंट लिमिटेड रास, श्री अंबुजा सीमेंट, लाइफ लाइन यूनिक ब्यावर, वंदे मातरम चैरिटेबल ट्रस्ट, जिला पर्यावरण सुरक्षा एवं डेवलपमेंट सोसायटी और एक पहल फाउंडेशन सहित कई गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इन सभी संस्थाओं ने सडक़ सुरक्षा अभियान में प्रशासन का सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई। सडक़ दुर्घटना के बाद घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर में शीघ्र अस्पताल पहुंचाने हेतु एम्बुलेंस सेवा के रिस्पॉन्स टाइम को कम करने, गुड समैरिटन प्रोत्साहन योजना को प्रभावी रूप से लागू करने, ड्राइवरों के लिए स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित करने, अधिक से अधिक लोगों को फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण देने तथा ट्रॉमा सेंटर एवं ट्रॉमा स्टेबलाइजेशन यूनिट की स्थापना पर भी चर्चा की गई। ब्यावर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना रिफ्लेक्टिव टेप, बिना इंडिकेटर व क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री मोहनलाल खटनावलिया, एसीईओ श्री गोपाल लाल, अधीक्षण अभियंता श्री अशोक कुमार तंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!