Dark Mode
ब्यावर : बरसात को देखते हुए नालों व सडको सफाई जारी रखें-दिव्यांश

ब्यावर : बरसात को देखते हुए नालों व सडको सफाई जारी रखें-दिव्यांश

  • आईएएस एसडीएम व आयुक्त दिव्यांश सिंह द्वारा सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

ब्यावर। नगर परिषद ब्यावर के आयुक्त व एसडीएम आईएएस दिव्यांश सिंह ने गुरुवार को शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का दौरा कर सफाई व्यवस्था की जांच की। निरीक्षण में कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था खराब मिली। आयुक्त ने सडक़ों के दोनों ओर नियमित सफाई के निर्देश दिए। बरसात को देखते हुए नालों की सफाई जारी रखने को कहा। आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी वाले स्थानों का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति और हाजिरी रजिस्टर की जांच की। ड्यूटी में लापरवाही या अनुपस्थिति पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। एक दिन पहले राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने पाया था कि 385 अराजपत्रित कर्मचारियों में से 167 कर्मचारी ड्यूटी पर अनुपस्थित थे। आयुक्त ने अधिकारियों और सफाई कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता में सहयोग की अपील की। नगर परिषद की ओर से स्वच्छता अभियान जारी रहेगा और नियमित निरीक्षण होते रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!