Dark Mode
ब्यावर : जर्जर विद्यालय भवनों का फिजिकल सत्यापन-जिला प्रशासन की तत्पर कार्यवाही

ब्यावर : जर्जर विद्यालय भवनों का फिजिकल सत्यापन-जिला प्रशासन की तत्पर कार्यवाही

  • अतिवृष्टि की स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु दो दिवसीय अवकाश घोषित
  • ब्यावर जिला प्रशासन द्वारा जिले में जर्जर विद्यालय भवनों की गंभीरता से समीक्षा की

ब्यावर। झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में हाल ही में घटित दु:खद घटना के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार ब्यावर जिला प्रशासन द्वारा जिले में जर्जर विद्यालय भवनों की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है। स्थानीय नागरिकों की सूचनाएं, सोशल मीडिया पोस्ट्स व समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्टों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए, जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना के निर्देश पर ब्यावर जिले के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में स्थित राजकीय विद्यालयों का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया गया। निरीक्षण हेतु संयुक्त टीम का गठन- इस निरीक्षण के लिए गठित टीम में उपखंड अधिकारी, तहसीलदार हनुत सिंह रावत मय राजस्व टीम, सीबीईओ जवाजा, कनिष्ठ अभियंता – समग्र शिक्षा अभियान व सार्वजनिक निर्माण विभाग के इंजीनियर शामिल रहे। तहसीलदार श्री हनुत सिंह रावत ने ब्लॉक जवाजा के जर्जर व असुरक्षित भवनों वाले विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की। निरीक्षण के मुख्य बिंदु - रा.प्रा.वि. लोधों का बाडय़िा, बलाड़ – भवन, बरामदा व रसोई पूर्णतया जर्जर, विद्यालय को रा.उ.मा.वि. बलाड़ में स्थानांतरित करने के आदेश। रा.उ.प्रा.वि. बिचड़ली मोहल्ला, ब्यावर – मुख्य भवन व चारदीवारी क्षतिग्रस्त; छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण के आदेश। रा.जैन गुरुकुल उ.मा.वि. ब्यावर – 90 वर्ष पुराना भवन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त, नींव कमजोर, छत व दीवारों में दरारें; मरम्मत कार्य तत्काल रोककर भवन को बंद करने व वैकल्पिक व्यवस्था की अनुशंसा। रा.बा.उ.मा.वि. नृसिंहपुरा – एक कक्षा पूर्णत: जर्जर, बरामदे की पट्टियाँ टूटी हुई, दो कक्षों की छत से रिसाव, एक कक्ष की दीवार में दरार, आवश्यक कार्रवाई प्रस्तावित। विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु दो दिवसीय अवकाश जिले में हुई अतिवृष्टि के चलते बांध, नदियों व तालाबों में बहाव की तीव्रता और विद्यालय परिसरों में जलभराव को दृष्टिगत रखते हुए, जिला कलेक्टर श्री मीना ने आदेश जारी कर दिनांक 28 व 29 जुलाई 2025 को जिले के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों (कक्षा प्री-प्राइमरी से 8वीं तक) में अवकाश घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि उक्त आदेश की अवहेलना पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता- जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने स्पष्ट किया कि ब्यावर जिला प्रशासन नागरिकों से प्राप्त फीडबैक, सोशल मीडिया व प्रेस रिपोर्टों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित, ज़मीनी स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और प्रत्येक भवन का तकनीकी मूल्यांकन कर मरम्मत योग्य व असुरक्षित भवनों पर तत्काल निर्णय, अन्यत्र स्थानांतरण या रूम क्लोज सील किये जा  रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!