रीडिंग कैंपेन का आगाज
आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंधियो की ढाणी तिंवरी में रीडिंग कैंपेंन के तहत् बच्चो द्वारा कहानी पढ़ना और अपने अनुभव सांझा करना गतिवधि आयोजित की गई ।हर वर्ष की भांति अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष में रीडिंग अभियान चलाया जाता है |इस वर्ष भी 15 अगस्त से 8 सितंबर तक यह है विश्व व्यापी रीडिंग कैंपेन चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य है " बच्चों को पढ़ने हेतु प्रेरित करना है।" L बच्चों के पढ़ने -लिखने में शिक्षक की अहम भूमिका होती है अतः इस रीडिंग कैंपेन की थीम :- "शिक्षक परिवर्तन के वाहक" रखी गई है रीडिंग कैंपेन के आयोजन में प्रधानाध्यापक मुजीबुर्रहमान जी विद्यालय के सभी शिक्षक और बच्चो के साथ समुदाय को भागीदारी रही । तिंवरी ब्लॉक से प्रोग्राम कॉर्डिनेटर जयगोपाल चौहन के सानिध्य में यह कैंपेन आयोजित किया जा रहा है ।