होली खेले मसाने में भोलेनाथ
सीकर। श्री कल्याण धाम में महंत विष्णु प्रसाद शर्मा के सानिध्य मे चल रहें मेला महोत्सव (झूलोत्सव) में भगवान शिव एवं उनके भूत प्रेत गणों द्वारा मसाने में होली की बहुत ही शानदार प्रदर्शन हुआ मसाने की होली देखकर भक्त उत्साहित हो उठे मंदिर व्यवस्थापक रविप्रसाद शर्मा ने बताया कि मसाने की होली, सती वियोग, शिव तांडव, शिव पार्वती इत्यादि अनेक प्रकार की प्रतुति अलवर से आए हुए कलाकारों ने दी इसके साथ कीर्तन, कठपुतली नृत्य,नाग कन्या, मिकी माउस, चार्ली चैपलिन,जोकर एवं उनके प्रकार के कार्टून देखकर बच्चे आनंदित हों उठे