Dark Mode
कमला हैरिस की शर्मनाक चुनावी हार पर बाइडेन ने तोड़ी चुप्पी

कमला हैरिस की शर्मनाक चुनावी हार पर बाइडेन ने तोड़ी चुप्पी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश को संबोधित किया। इस दौरान बाइडेन ने ट्रंप की जीत और कमला हैरिस की हार से निराश डेमोक्रेट्स को दिलासा देने की कोशिश की। बाइडेन ने इस चुनाव को अमेरिकी चुनाव प्रणाली की मजबूती का प्रमामण बताया और सभी से कहा कि सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया सुचारू रुप से आगे बढ़ेगी। बाइडेन ने कहा कि देश ने जो विकल्प चुना है, हम उसे स्वीकार करते हैं। मैंने ट्रंप से बात की। उन्हें जीत पर बधाई दी। मेरा पूरा प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता सौंपने के लिए उनकी टीम के साथ काम करेगा। अमेरिकी लोग इसी के हकदार है। कमला हैरिस से बात की, उन्हें अपने अभियान पर गर्व होना चाहिए। बाइडेन ने कहा कि हर रास्ते पर चुनौतियां होती हैं। लेकिन हार मान लेना किसी भी हालत में सही नहीं है। मैं अपने देश की जनता से वादा करता हूं कि संविधान का पालन करते हुए मैं अपनी जिम्मेदारियां निभऊंगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप को फोन कर जीत की बधाई दी है। आधिकारिक कार्यालय और आवास वाइट हाउस ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी फोन पर बात की और उन्हें उनके ऐतिहासिक अभियान के लिए बधाई दी। ट्रंप के साथ बातचीत में बाइडन ने सुचारू रूप से सत्ता ट्रांसफर सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और देश को एकजुट करने के लिए काम करने के महत्व पर बल दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!