भाजपा शहर मंडल ने मनाया स्थापना दिवस
सूरजगढ़। भारतीय जनता पार्टी के 44वा स्थापना दिवस पर शहर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में मां भारती, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर कमल संकल्प उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुभाष पूनिया,विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पादेवी गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता समाजसेवी सज्जन कुमार अग्रवाल रहे। इस दौरान अतिथियों ने पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण किया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन टीवी स्क्रीन पर देखा सुना। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष को परिचय पत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर एससी मोर्चा अध्यक्ष नथूराम लाइनमैन, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पार्षद हवासिंह यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजपाल काजला, पूर्व पार्षद राकेश नांदवाला, मंडल महामंत्री मनोज शर्मा, कृष्ण कुमार सैनी, धर्मवीर चंदेलिया, उपाध्यक्ष सुनील पालीवाल, सज्जन कुमार जांगिड़, मंत्री प्रमोद सैनी, अनिल शर्मा, आईटी सेल प्रभारी मोहित जोशी, एडवोकेट प्रतापसिंह, जसवंतसिंह, मालीराम नायक, बूथ अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, मनोज चावरिया समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।