Dark Mode
भाजपा ने पिले चावल बांटकर सचिवालय घेराव में चलने का निमंत्रण दिया

भाजपा ने पिले चावल बांटकर सचिवालय घेराव में चलने का निमंत्रण दिया

 
फलोदी .  भाजपा ने पीले चावल बांटकर कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ जयपुर में आयोजित #नहीं सहेगा राजस्थान अभियान# में अधिकतम संख्या में शामिल होने की अपील की । फलोदी - भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल एवं ''नहीं सहेगा राजस्थान'' अभियान के जिला प्रभारी नरपतसिंह रिड़मलसर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ''नहीं सहेगा राजस्थान'' अभियान के अन्तर्गत फलोदी शहर में पीले चावल बांटकर कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार  कुशासन, पेपर लीक से परेशान युवाओं की समस्या, टूटी सड़कों के खिलाफ अधिकतम संख्या में  1.08.2023 को जयपुर में सचिवालय घेराव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की आमजन  से  अपील की।  साथ ही सदर बाजार फलोदी में एफ.आई.आर कैम्प लगाकर लोगों की शिकायते दर्ज की गई है इस एफ.आई.आर कैंप के माध्यम से नहीं सहेगा राजस्थान अभियान को समर्थन देने के लिए 8140 200 200 पर आम नागरिकों ने मिस कॉल किए और भाजपा के इस अभियान को अपना समर्थन दिया एवं आमजन को गहलोत सरकार का फेल कार्ड वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला संयोजक नरपतसिंह रिड़मल, जिला महामंत्री रतन मेघवाल, जसवन्तसिंह इन्दा, जयरामदास गज्जा, सुनिल कुमार बुरड़, श्याम कछाबाणी, विस्तारक श्रवण बालियान, गोपल सिंह सेतरावा, शिवकुमार व्यास, ब्रजमोहन, हरिश दवे, जसवन्त सोनी,  जयप्रकाश बोहरा, जुगलकिशोर गुचिया, भरत मेघवाल एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!