भाजपा जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन
सिरोही। शांतिनगर रोड स्थित गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने किया।कार्यक्रम में जिले के एवं मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम उद्घाटन के बाद सिंधी समाज धर्मशाला में भाजपा की जिला बैठक जोधपुर संभाग के सह प्रभारी प्रमोद सामर के मुख्य अतिथि एवम भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में आगे आने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। सामर ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हमें अनवरत कार्य करते रहना है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए हमें अपनी संगठनात्मक संरचना को और भी मजबूत व सुदृढ करना है।उन्होने पार्टी द्वारा आगामी दिनों में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों व अभियानों की रूपरेखा पेश करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा आगामी दिनों में जिला स्तर पर तथा मण्डल स्तर पर कार्यसमिति बैठकें आयोजित करेगी। सामर ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार,कुशासन, महिला अत्याचार,दलित अत्याचार, तुष्टीकरण, पेपरलीक जैसे मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है,इस यात्रा को अपार समर्थन राजस्थान की जनता द्वारा मिल रहा है। यह परिवर्तन यात्रा जन जन की यात्रा बन गई है।सामर ने कहा की जिले की तीनो सीटे भाजपा की ही है और रही हे लेकिन कुछ कारण वंश अबकी बार सिरोही की सीट निर्दलीय के खाते में चली गई थी।अब आने वाले चुनावों में सिरोही विधानसभा की सीट बीजेपी के झोली में डालनी हे। सामर ने जयपुर में आगामी 25 सितम्बर को परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन पर होने वाली परिवर्तन संकल्प महासभा में अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए कहा। परिवर्तन संकल्प यात्रा को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी संबोधित करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने बैठक में आगामी आने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि श्रद्धा केंद्र अभियान,सामाजिक संपर्क अभियान , संपर्क से समर्थन अभियान, संकल्प पत्र हेतु आकांक्षा संग्रहण अभियान, एक रात्रि ग्राम निवास, आईटी सोशल मीडिया वॉलिंटियर सम्मेलन,जनप्रतिनिधि संवाद ,मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र सम्मेलन,बूथ अध्यक्ष सम्मेलन ,पेज प्रमुख सम्मेलन आदि कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी,विधायक समाराम गरासिया,जगसीराम कोली,पूर्व जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी,कमलेश दवे,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान,जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित,जिला महामंत्री जय सिंह राव,योगेंद्र गोयल,जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली,नारायण देवासी,किरण राज पुरोहित,बाबू भाई पटेल, कालूराम चौधरी,दलीप सिंह मादानी,पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया,जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल,सतीश सेठ्ठी,छगन घाची,दुर्गेश शर्मा,सिरोही विधानसभा विस्तारक दिलीप दवे,पिंडवाड़ा विधानसभा प्रभारी भंवर सिंह पंवार,विधानसभा सह संयोजक अरुण ओझा,मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह राडबर,नारायण सिंह देलदर,तुलसीराम पुरोहित,लोकेश खंडेलवाल,रोहित रावल,प्रताप परमार,महावीर यति,लीलाराम प्रजापत,रूपाराम देवासी,रमेश चौधरी,लक्ष्मण कोली,हीदाराम माली,गणेश पुरोहित,मानक प्रजापत,अनिल अग्रवाल,मोर्चा जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़,गोपाल माली,भंवर मेघवाल,अमराराम प्रजापत,महामंत्री बाबू सिंह माकरोड़ा,सहित जिला एवम मंडल कार्यकर्ता उपस्थित थे।