भाजपा नेता भाभङा ने किया सेवा केंद्र का उद्घाटन
रतनगढ़ । पंचमुखी बालाजी मंदिर के पिछे हनुमान नगर में भाजपा नेता सुरेंद्र भाभङा ने सेवा केंद्र का उद्घाटन समारोह पूर्वक वरिष्ठ भाजपा नेताओं के सानिध्य में किया। इस मौके पर शहर व देहात से आये हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरेंद्र भाभङा का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेंद्र भाभङा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुर्व उपमुख्यमंत्री हरिशंकर भाभङा ने जो संगठन रूपी पौधा लगाया वह आज वट-वृक्ष का रूप ले चुका है। राजनीतिक शुचिता के सिद्धांत को अपने जीवन में उतारकर संकल्प के साथ आगे बढने की प्रेरणा उनके विचारों से मिलती है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल पारीक व गिरधारीलाल खीचङ ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्हालने वाले नेता ही आगे बढते हैं। सुगनचंद मंडार व हनुमान सिंह शेखावत ने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति की चिंता करने वाले संस्कार सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता में ही होते हैं। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया ने कहा कि आने वाला समय संगठन का है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता का मान सम्मान रहेगा। इस सेवा केंद्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं व आमजन की समस्याओं को सुन कर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कुनणमल दाधीच, रणवीर सिंह ठठावता, पूर्व सरपंच केशुदास स्वामी, किसान नेता गंगाधर थालौङ, मुरलीधर सारस्वत, लाछङसर सरपंच गोपाल सहू, सरपंच प्रतिनिधि पवन सिंह राठौड़, सरपंच दातार सिंह, पार्षद नंदकिशोर भार्गव, इंद्रचंद चोटिया भी मंचासीन थे व मदन सिंह सांगासर, नारायण दायमां, मुरलीधर माकङ, मिलाप मारोठीया आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रामकिशन माटोलिया ने किया।