Dark Mode
SC द्वारा सिसौदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद बीजेपी ने केजरीवाल से इस्तीफा मांगा

SC द्वारा सिसौदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद बीजेपी ने केजरीवाल से इस्तीफा मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला से संबंधित भ्रष्टाचार एवं धन शोधन के मामलों में सोमवार को दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की नियमित जमानत की अपीलें खारिज कर दी है। इस मामले में अब भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए आप की आलोचना की है। इतना ही नहीं बीजेपी ने आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी मांगा है। इस मामले पर बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ट्रायल कोर्ट के बाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट मनीष सिसोदिया को जमानत देने के इंकार कर चुकी है। आम आदमी पार्टी के जितने भी बयान हैं वो सब धरे रह गए है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!