भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस
सरवाड़ . कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नही सहेगा राजस्थान के तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन के विरोध में मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खटीक के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस निकाला। मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा जिला देहात महामंत्री रायचंद बागड़ी की मौजूदगी में प्रदेश सरकार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस मथुराधीश मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का आह्वान किया।
इस दौरान डॉ मिथिलेश गौतम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है आम जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार अपने वादे से मुकर गई और युवाओं के भविष्य के साथ धोखा किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। इस दौरान केकड़ी विधानसभा संयोजक रामकिशन गुर्जर, रोबिन बना, गोविंद जैन, मंडल अध्यक्ष केकड़ी अनिल राठी, महेश बोयत, मंडल महामंत्री कुशल किशोर सोनी, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश घारू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष चेन सिंह पगारिया, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार लड्डा, पूर्व चेयरमैन दुर्गा लाल माली, पार्षद करण बंजारा, पार्षद गणेश माली, युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया लाल माली, शक्ति केंद्र संयोजक भगवान प्रसाद भट्ट, मोखम खींची, प्रदीप सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इरफान मंसूरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष फूलचंद माली, सदीक सिलावट, तेजपाल सेवता, सागर सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा तापड़िया, खुशबू घारू , सोनाली भटनागर, मंजुला पंचोली, ईशा घारू, सूरज सैनी , राहुल माली, कालू माली, छोटू भाटी, हमीद राठौड़ , सुखलाल प्रजापत, दर्शन जैन, सिद्धार्थ जैन, राहुल अरोड़ा, राहुल माली, राजू जीनगर सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।