Dark Mode
भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान चलाया

भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान चलाया

छीपाबड़ौद . भाजपा युवा मोर्चा मण्डल छीपाबड़ौद ने गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष छीपाबड़ोद नवल मेहता के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष मेहता ने बताया कि कांग्रेस सरकार का जंगलराज भ्रष्टाचार और कुशासन नहीं सहेगा राजस्थान । जिसके चलते फील्ड मैदान से बसस्टैंड सुभाष पार्क  तक जुलूस निकाला।वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष भरत राज मीणा ने बताया कि सुभाष पार्क पर सुभाष चंद्र बोस को माल्यार्पण किया व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया हुआ कांग्रेस की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। वही पुलिस थाना पहुंचकर थाना अधिकारी को ज्ञापन दिया जिसमें अर्जुन सोनी भाजपा नेता की कार से अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।  इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित गुर्जर मंडल उपाध्यक्ष  जसराज नागर, मयंक नागर, रवि मीणा महामंत्री, आदर्श सोनी, भूपेंद्र यादव सोनू वर्मा मंत्री जीतू मेहरा चेतन नागर धीरज गुर्जर मोर पाल मीणा महेंद्र वर्मा मुकेश यादव सदस्य ओम गौतम योगेश सुमन  सुरेंद्र ऐरवाल विक्रम बेरवा हंसराज सुमन सोशल मीडिया प्रभारी परमानंद मालव कोषाध्यक्ष धर्मराज गुर्जर  भोला नामा शिवम गोठानिया पुनीत विनोद सुमन भवानी शंकर मेहता गोलू मेहता नामा सोनू गुर्जर नवल वैष्णव छोटू लाल भील विष्णु नागर कुलदीप यादव निर्मल यादव अंकित यादव सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!