भाजपा द्वारा बॉर्डर विलेज कार्यक्रम 11 मई से शुरु होंगे
गजसिंहपुर . भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा बॉर्डर विलेज कार्यक्रम 11 मई से आरंभ किए जाएंगे। यह कार्यक्रम राजस्थान के सीमांत चार जिलों में आयोजित होंगे जिसमें 75 मंडलों में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से होगी। इस कार्यक्रम में नशे के खिलाफ प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी जनता को जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बांडा और समेजा के दो दिवसीय प्रवास भी किया है। प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठकों में भी भाग लिया व इस कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। समेजा मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश गोदारा ने बताया कि 75 मंडलों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के लिए पूर्ण रूप से रूपरेखा तैयार कर ली गई है।