Dark Mode
रक्तदान पोस्टर का विमोचन किया

रक्तदान पोस्टर का विमोचन किया

राजस्थान विधान सभा में भाजपा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत योगेन्द्र सिंह राघव और पूर्व सरपंच पूर्ण सिंह सरपंच खोहर की टीम द्वारा 16 अप्रेल को आयोजित किये जाने वाले रक्तदान शिविर को लेकर रविवार को बहरोड़ में स्थानीय भाजपा नेताओं के द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। गौरतलब है कि 21 अप्रेल को राजेन्द्र सिंह राठौड़ का जन्मदिन है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच पूर्णसिंह राघव खोहर, योगेन्द्र राघव खोहर, भाजपा जिला अलवर उत्तर अध्यक्ष उम्मेद भाया, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुरेश यादव, पूर्व पार्षद महेन्द्र सिंह यादव, डा. शानू राजकुमार यादव, नीलम यादव, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बलवान सिंह यादव, एडवोकेट रोहिताश्व यादव, मण्डल अध्यक्ष संजय मीर, रक्तवीर राकेश जयपाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!