Dark Mode
27 अप्रैल से लापता महिला का मिला शव, पुलिस छानबीन में जुटी

27 अप्रैल से लापता महिला का मिला शव, पुलिस छानबीन में जुटी

दौसा। मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के ग्राम नांदरी में गत दिनों घर से लापता हुई महिला का शव सोमवार को गांव के ठाकुर बाबा के मंदिर के समीप मिला है। महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर माॅर्च्युरी में रखवाया। एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि अनीता पत्नी रामकेश निवासी नांदरी 26 अप्रैल को रात 10 बजे घर से खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। काफी तलाश के बाद जब महिला नहीं मिली तो 27 अप्रैल को पत्नी अनीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पति ने दर्ज कराई थी। उसने गांव के ही एक युवक पर पत्नी को ले जाने का शक जताया था। प्रथम दृष्ट्या महिला की हत्या करना प्रतीत होता है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!