Dark Mode
पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल, किया गया गिरफ्तार

पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल, किया गया गिरफ्तार

सुलतानपुर जिले के मोतिगरपुर क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मोतिगरपुर क्षेत्र में बुधवार रात नियमित निरीक्षण के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस दल पर गोली चलायी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा बदमाश अखंड प्रताप अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। उसे जयसिंहपुर क्षेत्र में पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल हुए बदमाश की पहचान गोसाईगंज थाना क्षेत्र के निवासी मान सिंह के रूप में हुई है। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया कि मान सिंह और उसका साथी अखंड प्रताप एक पेट्रोल पम्प पर हुई लूट के मामले में वांछित थे। उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!