Dark Mode
ओडिशा में दो करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर बरामद

ओडिशा में दो करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर बरामद

ओडिशा के बालासोर में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने रविवार को दो करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद की और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने अदरबाजार इलाके में एक घर पर छापा मार कर ये मादक पदार्थ बरामद किया। आबकारी विभाग के अधीक्षक (बालासोर) सुशांत पाधी ने बताया कि घर पर छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा व्यक्ति मौके से भाग निकला। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित सामान ओडिशा के बाहर से लाया गया था। पाधी ने बताया कि इस संबंध में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (1985) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस तरह की अवैध गतिविधि में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!