Dark Mode
कर्नाटक सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर बीआरएस के आईटी प्रकोष्ठ का कर्मचारी गिरफ्तार

कर्नाटक सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर बीआरएस के आईटी प्रकोष्ठ का कर्मचारी गिरफ्तार

बेंगलुरु पुलिस ने हाल में संपन्न तेलंगाना विधानसभा चुनावों के दौरान सोशल मीडिया मंचों पर कर्नाटक सरकार के खिलाफ कथित तौर पर दुर्भावनापूर्ण प्रचार करने के आरोप में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी के एक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) प्रकोष्ठ के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि तेलंगाना राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान ‘एक्स’ अकाउंट ‘तेलुगुस्क्राइब’ पर राज्य सरकार और ऊर्जा मंत्री के.जे. जॉर्ज के खिलाफ प्रचार अभियान चलाया गया था।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, साइबर, आर्थिक अपराध एवं नारकोटिक्स (सीईएन) पुलिस ने बुधवार को करीमनगर के रहने वाले रवि कांति शर्मा (33) को गिरफ्तार किया। आरोपी बीआरएस पार्टी का एक सक्रिय कार्यकर्ता है और पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ में काम करता है। उसके पिता और मां भी बीआरएस पार्टी के पूर्व पार्षद रह चुके हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!