अवैध जल कनेक्शन को काटने का अभियान जोरो पर
सीकर, (मुहम्मद सादिक)। जलदाय विभाग सीकर द्वारा शहर में चल रहे अवैध जल कनेक्शन को काटने का अभियान जोरो पर। इस अभियान के तहत आज कनिष्ट अभियंता बिरज मोहन ओला द्वारा झुंझुनू बायपास पर अवैध जल समंध को चिन्हित कर राइजि़ंग पाइप से लोगो द्वारा ले रखे अवैध जल समंध को काटे गए। जलदाय विभाग के कनिष्ट अभियंता हरिराम ने दावा नोटिस जारी कर लोगो से अपील की गयी के ले रखे अवैध जल कनेक्शनों को शीध््रा ही नियमित करवा लेवे। अवैध जल कनेक्शन को नियमित नही करवाने वाले उपभोक्ता के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।