Dark Mode
हैदराबाद में तीन महिलाओं को कार ने टक्कर मारी

हैदराबाद में तीन महिलाओं को कार ने टक्कर मारी

दो की मौत, एक गंभीर; मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं 


हैदराबाद .  तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मंगलवार सुबह एक कार ने मॉर्निंग वॉक कर रहीं तीन महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी महिला को गंभीर हानत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि सड़क पर हल्का सा मोड़ है। ड्राइवर महिलाओं को देखकर ब्रेक लगाता है, लेकिन कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि यह कंट्रोल नहीं होती। इसका पिछला हिस्सा पहले फुटपाथ से टकराता है इसके बाद यह तीनों महिलाओं को चपेट में ले लेती है और आगे जाकर झाड़ियों में घुस जाती है।

हैदराबाद पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 6:10 बजे शहर के हैदरशकोटे मेन रोड पर हुआ। तीनों महिलाओं के बीच क्या संबंध है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। किसी पर केस भी दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!