Dark Mode
संपत्ति के फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

संपत्ति के फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में खरीदी गई एक संपत्ति के कथित फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नौपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों ने 1983 में चौथे आरोपी से संपत्ति खरीदी और उन्होंने सरकार से धोखाधड़ी करने के लिए दस्तावेजों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की।

उन्होंने बताया कि यह धोखाधड़ी 2020 में संपत्ति के दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान सामने आई। पुलिस ने बताया कि सोमवार को चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!