मोतियाबिंद जांच शिविर का हुआ आयोजन
झालावाड़। भारत विकास परिषद शाखा सुनेल,श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर एवं मे. मोहनलाल मांगीलाल प्रजापति, किराना व्यवसायी संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर,सुनेल पर किया गया। सचिव ज्ञानचंद नागर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सालय आनन्दपुर के ट्रस्टी सदस्य जीतू पाठक,डा संजय पांडे,अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता,राजेन्द्र प्रजापति एवं पेंशनर समाज सुनेल अध्यक्ष नंदलाल सोनी ने मां भारती व विवेकानंद जी की तस्वीर की पूजा अर्चना कर किया। शिविर के दौरान 165 मरीजों की आंखों की जांच कर 51 आपरेशन योग्य मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु आनंदपुर ले जाया गया। संगठन सचिव दिनेश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर परिषद सदस्य अशोक रायती ने नेत्र दान का संकल्प लिया। नेत्र दान में आंखों से केवल कॉर्निया निकाला जाता है।इससे आंखों को कोई हानि नहीं होती है और दो अंधे दिव्यांग व्यक्तियों को रोशनी प्राप्त हो जाती है। कार्यक्रम में संरक्षक हुसैन भाई मास्टर,प्रांतीय नेत्र दान देह दान प्रकल्प प्रभारी तूफ़ान सिंह नागर,कोषाध्यक्ष रोहिताश सैनी, दिनेश गुप्ता,गौरव गुप्ता,प्रदीप पालीवाल,गिरिराज गुप्ता,शैतान सिंह नागर,महिमा नागर,प्रमोद गुप्ता,लावण्या गुप्ता एवम् आनंदपुर के लखन शर्मा,पवन भाई,गब्बर सिंह,जितेंद्र जादौन आदि सदस्यों ने सहयोग किया।