Dark Mode
कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस मनाया

कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस मनाया

रतनगढ़  । विधायक पूसाराम गोदारा ने शहर, देहात व जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष इन्द्राज खीचड़ की अध्यक्षता में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर संबोधित करते हुए सभी कांग्रेस जनों को शुभकामना दी। उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का साथ दें। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की व इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तथा आमजन को राहत मिलेगी। विधायक ने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष इन्द्राज खीचड़, वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र इंदौरिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चाकलान, पंडित महेश चंद्र पुरोहित, प्रवक्ता मो.अनवर कुरैशी व अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष भंवरलाल जसेल, कल्याण सिंह शेखावत, फकीरचंद दानोदिया, छापर प्रतिपक्ष नेता रामकरण जाट, मंडल अध्यक्ष इलियास खान, मंडल अध्यक्ष पीथाराम, विद्याधर, राजेश रुलानिया, दिलीप बिस्सू, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!