Dark Mode
महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई 

महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई 

 
अजमेर । महर्षि दयानंद सरस्वती की निर्वाण स्थली पर भिनाय कोठी पर आज महर्षि दयानंद की 200 वीं जयंती पर्व समारोहपुर्वक मनाया गया !
निर्वाण न्यास के मंत्री सोम रत्न आर्य के सानिध्य व जोगेश्वर निर्मल के आचार्यत्व में वृहद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया! यज्ञ नें तुलसी सोनी,जयकिशन पारवानी, गोविंद शर्मा, महिमा शर्मा  उर्मिला आर्य वंदना आर्य आदि ने वैदिक मंत्रों के साथ आहुतिया दी! 
इस अवसर पर वक्ताओं ने सामाजिक क्रान्ति के अग्रदूत,नवजागरण के पुरोधा,नारी शिक्षा के प्रबल पोषक,आजादी के प्रथम स्वप्न दृष्टा,राष्ट्रभक्त, वेदोंद्वारक, आर्य समाज के संस्थापक व युगपुरुष महर्षि दयानंद सरस्वती जी की के आदर्शों पर प्रकाश डाला !
समारोह में स्मारक न्यास मंत्री  सोम रत्न आर्य ने कहा कि स्वामी जी के आदर्श आज के समाज में शत प्रतिशत सार्थक सिद्ध हुए हैं प्रत्येक आर्य जन को स्वामी जी के कृतित्व व व्यक्तित्व को अपने जीवन में धारण करना चाहिए! 
इस अवसर पर श्रीमती पुष्पा बाहेती  जी ने संगीतमय आर्य भजन प्रस्तुत किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!