Dark Mode
नव प्रवेशित छात्राओं का प्रवेशोत्सव मनाया

नव प्रवेशित छात्राओं का प्रवेशोत्सव मनाया

बहरोड़। नारायणी देवी महिला महाविद्यालय में नव छात्राओं का प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें यज्ञ करवा कर छात्राओं को तिलक लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।  प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए कॉलेज चेयरपर्सन डॉ नीलम यादव ने कहा कि नव युवा छात्राएं पूरे जोश के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करें। आज के समय में बेटे-बेटियां सब बराबर हैं। बेटियां सभी क्षेत्रो में अपना व समाज का नाम रोशन कर रही है। सभी छात्राओं का संस्था में स्वागत करते हुए इसे भारतीय संस्कृति की एक विशेषता बताई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर डॉ नीलम यादव ने कहा कि मां सबसे पहली गुरु होती है। उसके बाद संस्था में शिक्षा देने वाला व्यक्ति गुरु होता है जो अपने शिष्यों को ज्ञान का प्रकाश देकर उनको समाज में चमकाने का कार्य करता है। आज के समय में गुरु शिष्य का एक ऐसा रिश्ता है जिसमें किसी भी प्रकार का कोई स्वार्थ नहीं है। वह केवल परोपकार ज्ञान पर आधारित है। इस अवसर पर कॉलेज सचिव डॉ ओम प्रकाश यादव, डॉ संजय यादव, अमर चंद शर्मा, पृथ्वी सिंह, जगबीर यादव, नितेश यादव, कृष्ण कुमार, इंदु यादव, रामरतन सूद, विजेंद्र सैनी, जलेसिंह शास्त्री, अजय कुमार व महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!