Dark Mode
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गेंदबाज मोहम्मद शमी से मुलाकात की

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गेंदबाज मोहम्मद शमी से मुलाकात की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने आवास पर भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी से मुलाकात की। शमी आज लखनऊ में लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले आईपीएल मैच के सिलसिले में राजधानी में हैं।मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम के प्रख्यात गेंदबाज मोहम्मद शमी जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।’’मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर शमी के साथ तस्वीर भी साझा की। लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इस मैच में शमी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलेंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!