Dark Mode
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की PM मोदी से मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की PM मोदी से मुलाकात

सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर राजस्थान आने का दिया निमंत्रण, विकास की नई गति पर मिला प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन

जयपुर। नई दिल्ली में मंगलवार को देश के सबसे लोकप्रिय नेता और राष्ट्रप्रथम की भावना के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट सिर्फ औपचारिक मुलाकात नहीं रही बल्कि यह मार्गदर्शन, विश्वास और राजनीतिक ऊर्जा का नया अध्याय साबित हुई। प्रधानमंत्री की कार्यशैली की decisiveness और राष्ट्रहित की प्राथमिकता हर संवाद में साफ झलकती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह संदेश अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है। राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार के दो वर्ष पूरे होना केवल सरकार की उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि सुशासन और जनकल्याण की निरंतरता का सबूत है। केंद्र और राज्य, दोनों स्तरों पर नीतियों की समान दिशा ने प्रदेश में विकास की रफ्तार को मजबूत किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को राजस्थान पधारने का आमंत्रण दिया गया—जो यह दर्शाता है कि प्रदेश विकास की बड़ी परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर केंद्र के साथ पूरी तालमेल में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की उपस्थिति हमेशा प्रशासनिक तत्परता और राजनीतिक संदेश दोनों को मजबूत करती है। राजस्थान आगे भी प्रधानमंत्री के नक्शे-कदम पर चलते हुए ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।राज्य की दिशा साफ है—विकास की राष्ट्रीय धारा में न सिर्फ शामिल रहना, बल्कि अपनी भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाना।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!