मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बोलिया बुजर्ग गांव में किया स्वागत
सुनेल : झालावाड़ जिले के बोलिया बुजर्ग गांव में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बोलिया बुजर्ग कस्बे में भाजपा प्रधान सीता कुमारी भील के नेतृत्व में कई भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा राजे को 51 किलो का हार पहनाकर जोरदार स्वागत किया।पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन किया। साथ आमजन की समस्या को सुना। इस दौरान प्रधान सीता कुमारी भील समेत अन्य लोग मौजूद थे।